Sunday, 02 August 2026
Breaking News
ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन
मनोरंजन Trending

सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित

चण्डीगढ़ : मिनी टैगोर थिएटर में रविवार को महान पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी को समर्पित एक भावपूर्ण संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। यादगार-ए-रफ़ी सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गायकों ने रफ़ी साहब के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने रफ़ी साहब के अमर गीतों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर यादगार-ए-रफ़ी सोसायटी के बी. डी. शर्मा ने मंच पर रफ़ी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका लोकप्रिय गीत “असली क्या है, नक़ली क्या है” प्रस्तुत किया। वहीं शहर के जाने-माने क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति “ज़माने ने मारे जवाँ कैसे-कैसे” से श्रोताओं को भावुक कर दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में विभिन्न गायकों ने रफ़ी साहब के कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर उनकी मधुर स्मृतियों को जीवंत किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को रफ़ी साहब की अमूल्य संगीत विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों और श्रोताओं द्वारा रफ़ी साहब को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।