Sunday, 01 November 2026
Breaking News
हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
पंजाब Trending

गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन

अखिलेश बंसल/ बरनाला।

पूरे देश में गौ हत्या बंद कराने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने और सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश की व्यवस्था गौशालाओं में करने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाभर के विभिन्न धार्मिक संगठनों और गौ भक्तों द्वारा गौ सम्मान अभियान के तहत गौ सम्मान आह्वान अभियान शुरू किया गया। शहर के मुख्य बाजारों में पैदल रूप से अभियान का समर्थन हासिल करने के बाद उक्त शिष्टमंडल ने जिला प्रशासनिक कार्यालय पहुंच एडीसी विवेक मोदी को ज्ञापन दिया।

जिलाभर के विभिन्न धार्मिक संगठनों और गौ भक्तों द्वारा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांगे रखी गई कि भारत में गौ हत्या बंद की जाए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और शहर गांव में गोवंश सड़कों पर वे सहारा घूम रहा है उसकी व्यवस्था सरकार करे, सरकार को गौ-मंत्रालय बनाना चाहिए।

आचार्य श्रीनिवास जी लक्ष्मी नारायण मंदिर वाले नीलमणि समाधिया विश्व हिंदू परिषद उक्त शिष्टमंडल द्वारा आंदोलन में कहा गया कि देश भर में जो यह गौशामन अभियान चल रहा है उसके दौरान एकत्रित किए जा रहे हस्ताक्षर की कॉपियां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित हैं। इस आंदोलन में इस ज्ञापन देने वालों में रिटायर ऐडीसी प्रवीण जी तपा, नरेश कुमार मनाल गौशाला, करण सिंह, मनोज कुमार, शमसेर भंडारी, टिंकू मित्तल जी तपा, राजपाल शर्मा, तरलोचन बांसल, प्रधान महा कांवड़ संघ, विपिन जी तपा, तेजेंद्र पिंटा, हरबंस लाल, बौबी जी प्रभात फेरी वाले मौजूद रहे।

0 Comments