Sunday, 06 September 2026
Breaking News
संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन 
राष्ट्रीय Trending

एसवाईएल के मुद्दे पर बोले नायब सिंह, कहा पंजाब हमारा बड़ा भाई, बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न करे

Read in:Hindi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की करी कामना, मुख्यमंत्री ने श्री दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण कर सेवा भी की 

(MOREPIC1) (MOREPIC2) चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर श्री गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया।

बाद में मुख्यमंत्री ने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का यह तपोभूमि है। माँ सीता ने यहां लव-कुश को शिक्षा दी थी। पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि ने की थी। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से लोग यहां शीश नवाते हैं और भगवान वाल्मीकि का आर्शिवाद लेते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया। 

श्री दरबार साहिब आकर एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है- नायब सिंह

(SUBHEAD)बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिख गुरुओं की पवित्र नगरी अमृतसर में आकर मन को बड़ा सुकून मिला, ये एक पवित्र स्थान है। गुरुओं की वाणी से हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था, हम उस पर चलकर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर व्यति स्वस्थ हो और अपने जीवन में आगे बढ़े, यही अरदास मैंने गुरु के चरणों में की है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है। गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

एसवाईएलः पंजाब हमारा बड़ा भाई, बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न करे- नायब सिंह

एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न होने दे। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा एक ही परिवार है, एक ही घर है, इसलिए बड़े भाई से वे आग्रह करते हैं कि वह हमें पानी दे।