Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित

Read in:Hindi

20 नवम्बर, 2023 तक सम्पूर्ण बायोडाटा व उपलब्धि की विस्तृत जानकारी के साथ जमा करवाने होंगे नामांकन

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिये जाने वाले हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 20 नवम्बर, 2023 तक नामांकन आमंत्रित किये गए हैं। सरकार द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के अंतर्गत अनेक पुरस्कार प्रदान किये जाते हंै। ये पुरस्कार अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिये जायेंगे।

(SUBHEAD)एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कार विजेताओं को नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।

राज्यस्तरीय व जिला पुरस्कारों के तहत इंदिरा गांधी महिला सशक्ति पुरस्कार के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायतीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू (पुरस्कार की संख्या दो) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी (पुरस्कारों की संख्या दो) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता (पुरस्कारों की संख्या दो) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी (पुरस्कारों की संख्या दो) के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन हेतु निर्धारित योग्ताएं व शर्तें महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए सम्पूर्ण बायोडाटा सहित महिला की उपलब्धि विस्तृत जानकारी के साथ संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 20 नवम्बर, 2023 तक भेजे जा सकते हंै। जिला स्तरीय रिकमेंडिंग कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय को प्रेषित किया जायेगा।