Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

एनपीसी नॉर्थ इंडिया एंड मिस्टर ट्राइसिटी बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप 17 अप्रैल को

Read in:Hindi

एनपीसी नॉर्थ इंडिया एंड मिस्टर ट्राइसिटी इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 17 अप्रैल को होगी

(MOREPIC1) पंचकूला (आर.के शर्मा)  

नेशनल फिजिक कमेटी (एनपीसी) नॉर्थ इंडिया -जो कि एनपीसी वर्ल्डवाइड यूएसए के बैनर तले भारत में एक प्रसिद्ध बॉडीबिल्डिंग संगठन है 17 अप्रैल 2022 (रविवार) को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर 5, में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक “एनपीसी नॉर्थ इंडिया एंड मिस्टर ट्राइसिटी” बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप के अपने दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा।

इस प्रतियोगिता में ट्राइसिटी, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर आदि से 300 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।(SUBHEAD)(MOREPIC2)(MOREPIC3)  

“यह प्रतियोगिता एनपीसी वर्ल्डवाइड यूएसए के बैनर तले आयोजित की जाएगी जो कि बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में एक महत्वपूर्ण कैलेंडर इवेंट है क्योंकि यह देश की सबसे प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं – एमेच्योर ओलंपिया और शेरू क्लासिक के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करता है,” हेमंत अंगरीश, डायरेक्टर, एनपीसी वर्ल्डवाइड इंडिया ने बताया।

अतिंदरजीत सिंह, स्टेट हेड एनपीसी, चंडीगढ़ ने कहा, “एनपीसी नॉर्थ इंडिया ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं के लिए स्टैंडर्ड निर्धारित किए हैं और यह अपने आप में उत्तर भारत का एक अनूठा इवेंट है। इसके साथ ही यह बॉडीबिल्डर्स को बॉडीबिल्डिंग में उनकी उपलब्धियों और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक अद्भुत मंच प्रदान करता है।”

स्टीडफास्ट न्यूट्रिशन जो कि एक प्रीमियम स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन ब्रांड है, वह भी इस चैंपियनशिप से जुड़ा है।

स्टीडफास्ट न्यूट्रिशन के फाउंडर अमन पुरी ने कहा,“हम एक ऐसे ब्रांड हैं जो हमेशा से ही भारतीय बॉडीबिल्डिंग के अभिन्न अंग रहे हैं। इसके साथ ही हम पूरे बॉडीबिल्डिंग बिरादरी के लाभ के लिए प्रतियोगिता को पंचकुला में लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

साहिल ढींगरा, स्टेट मैनेजर, एनपीसी, चंडीगढ़ ने कहा,”एनपीसी इंडिया मिस्टर ओलंपिया प्रतियोगिता के लिए सभी एथलीटों के लिए एक मार्गदर्शक के रुप में होगा। यह चैंपियनशिप विभिन्न वेट केटेगरी में आयोजित की जाएगी।”

बॉडीबिल्डिंग नॉर्थ इंडिया और ट्राईसिटी में, प्रतियोगिता विभिन्न वेट क्लास केटेगरी में आयोजित की जाएगी जो कि – 60 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा, 85 किग्रा, 90 किग्रा और + 90 किग्रा तक की केटेगरी में होगी। इसके अलावा क्लासिक फिजिक नॉर्थ इंडिया एंड ट्राइसिटी और मेन्स फिजिक नॉर्थ इंडिया एंड ट्राइसिटी में प्रतियोगिताएं कुल मिलाकर क्रमशः 5.7 फीट, 5.9 फीट और 5.9 फीट में आयोजित की जाएंगी। जूनियर क्लास में- एनपीसी जूनियर बॉडीबिल्डिंग और एनपीसी जूनियर मेन्स फिजिक का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इवेंट में महिला बॉडी बिल्डरों के लिए 'बिकिनी नॉर्थ इंडिया' भी आयोजित की जाएगी।