Wednesday, 25 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट
चर्चा Trending

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया

Read in:Hindi

सपरिवार लाइट एंड साउंड शो व झांकियों का अवलोकन किया

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान् के दर्शनों के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा।

मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सपरिवार मंदिर परिसर में पधारे व दीप प्रज्वलित करके भगवन की आरती की एवं अपने हाथों से लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया। बाद में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं आकर्षक व मनमोहक कलाकृतियों देखा। डार्क रूम में प्रदर्शित होने वाले लाइट एंड साउंड शो, भगवान श्री कृष्ण जी का विराट स्वरूप, चार धाम जिसमें श्री जगन्नाथ पुरी, श्री द्वारकापुरी, श्री रामेश्वरम धाम व श्री बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृतियों का भी अवलोकन किया।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने दोपहर की बजाए सुबह 11 बजे ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। 

इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई व प्रभु की मंगल आरती हुई। तत्पश्चात सारा दिन भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं पर चर्चा व कथा-प्रवचन चलता रहा। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के समय शंखनाद किया गया और उनका पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें सुंदर पोशाक और आभूषण भेंट किए गए। भगवान को 156 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

0 Comments