Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
राष्ट्रीय Trending

एक अरब का इमीग्रेशन फ्राड सात राज्यों के करीब 700 शिकार, रिकार्डतोड़ पर्चे, पर रसूखदार जोड़े के आगे सभी बेबस

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ के तीन थानों में पांच , मोहाली 11 के थाने में दर्ज हैं देवेंदर व क्रिस्पी खेरा के खिलाफ 18 मामले ,  पंजाब पुलिस के असहयोगी रवैये के चलते प्रोडक्शन वारंट भी तामील नहीं हो पा रहे 

(MOREPIC1)चण्डीगढ़  (फेस2न्यूज टीम)

करोड़ों के इम्मीग्रेशन फ्रॉड के चर्चित आरोपी दंपती  देवेंदर गिल उर्फ़ देवेंदर थापा व क्रिस्पी खेरा पर चण्डीगढ़ के सेक्टर 17, 36 व 39 थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं जिस पर करवाई करते हुए चण्डीगढ़ पुलिस ने बीते वर्ष सितम्बर में देवेंदर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। बाद में पंजाब पुलिस देवेंदर को प्रोडक्शन वारंट पर ले गई परन्तु उसके बाद आज तक उसे ना तो कोर्ट में पेश किया जा रहा है और ना ही चण्डीगढ़ समेत सात राज्यों के पुलिस को इन्हे सौंपा जा रहा है जहां इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

(MOREPIC3)कहने को देवेंदर रोपड़ जेल में बंद है परन्तु जेल अधिकारियों की मदद से पिछले 92 दिनों से रोपड़ सिविल अस्पताल में फीजियोथेरैपी के नाम पर कथित तौर पर वीवीआईपी सुविधाओं का आनंद ले रहा है। आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट वरिंदर सिंह ने चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में ये आरोप लगाते हुए बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी से इसका खुलासा हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस ठग दम्पति ने चण्डीगढ़ समेत सात राज्यों के 700 बच्चों से करोड़ों रुपए ऐंठ रखे हैं, जिनमें से 250 बच्चों को न्याय दिलाने के लिए वे इस केस से जुड़े हैं।

वरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें यह प्रेस कांफ्रेंस इसलिए करनी पड़ी है क्योंकि एक वीडियो के जरिए क्रिस्पी खैरा कह रही थी कि वह उनके खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान वरिंदर सिंह ने दस्तावेज पेश करते हुए दंपति पर लगाए आरोपों को सच्चा बताया।(SUBHEAD)

क्रिस्पी खेरा ने को भी इस वर्ष मार्च माह में चण्डीगढ़ पुलिस सूचना मिलने पर मोहाली पकड़ने पहुँच गई थी परन्तु उसकी कार के चालक ने पुलिस मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ा दी थी व उसके बाद से पीओ घोषित है।

वरिंदर सिंह के मुताबिक देवेंदर व क्रिस्पी पिछले 10 साल में सात कंपनियां बना कर फ्रॉड पर फ्रॉड किये जा रहें हैं ओर इनके खिलाफ चण्डीगढ़ समेत सात राज्यों की पुलिस में कई मल्टीपल एफआईआर दर्ज हैं परन्तु पंजाब पुलिस के असहयोगी रवैये के चलते प्रोडक्शन वारंट भी तामील नहीं हो पा रहे। यहां तक कि पंजाब पुलिस को कोर्ट का भी कोई खौफ नहीं है क्योंकि उसे कोर्ट में भी पेश नहीं किया जा रहा। बल्कि पिछली 23 जून को तो पंजाब पुलिस के मुलाजिम देवेंदर को कोर्ट में पेश करने के बजाए उसके घर ले गए। इसका वीडियो सामने आने पर दो पुलिस वाले सस्पेंड किये गए।

वरिंदर सिंह ने ये भी जानकारी दी कि ये कुल 10 जनों का गिरोह है जिनमें से अब तक केवल तीन ही पकडे गए है। इसके पीछे पंजाब पुलिस की ही काहिली जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सितम्बर में देवेंदर पकड़ा गया था और तब से अब तक राज्य में सरकार भी बदल चुकी है और कई डीजीपी भी, परन्तु देवेंदर के ऐशो आराम में कोई फर्क नहीं पड़ा। इस अवसर पर एडवोकेट नितीश वासुदेवा भी मौजूद थे।

ठगी की शिकार पत्रकार भी डटी न्याया दिलाने

(MOREPIC2)ठगी की शिकार हुई पत्रकार सुश्री ज्योति आनंद कौर बताती हैं कि इस दंपती का रसूख इतना है कि उनके दो वकील तो उनका साथ छोड़ गए। यहां तक जिन स्टूडेंट्स के साथ ठगी हुई, वह भी उनके साथ चलने में आनाकानी करते रहे, परंतु वह एक पुलिस कर्मी मां की बेटी है और इन्साफ लेगी भी और न्याय दिलाएगी भी। उसने क्रिस्पी के कालेज की बकायदा रसीद भी दिखाई, जिसके तीन लाख से ज्यादा यह दोनों आरोपी डकार गए हैं।

यह काहे की जेल

ठगी के शिकार लोगों के वकील ने कहा कि दविन्द्र पहले दविन्द्र गिल बना, पिफर थापर और खुलासा हुआ है कि दविन्द्र थापा नेपाली है और इतनी चतुराई से बेकसूरों को ठगी का शिकार बनाया कि कोई सोच भी नहीं सकता। हैरानी की बात तो यह है कि उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाता है परंतु वह अस्पताल के एयरकंडीशंड कमरे में फाइव स्टार सुविधाएं पा रहा है और उसे सुविधा देने के चक्कर में दो पुलिस कर्मचारी सस्पेंड भी हो चुके हैं।