Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

अवैध खनन पर पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, टिप्पर जब्त

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज \पंचकूला

पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए गांव कोना के पास एक टिप्पर को पकड़कर जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता की निगरानी में की गई।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस चौकी मढ़ावाला इन्चार्ज भीम सिंह अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गांव कोना के पास एक टिप्पर संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। जांच करने पर पाया गया कि टिप्पर अवैध खनन की गतिविधियों में लिप्त था।

पुलिस ने तुरंत टिप्पर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा किया और मौके पर माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर विभागीय कार्रवाई के तहत वाहन को इंपाउंड कर दिया।

डीसीपी ने कहा कि अवैध खनन न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं पर अवैध खनन या खनन माफियाओं की गतिविधियाँ दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जनता की सहभागिता से ही इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।