Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

पीजीआई लंगर एण्ड सोशल वेलफेयर ग्रुप नि: स्वार्थ दे रहा है भोजन व कंबल की सेवाएँ

Read in:Hindi

पंचकूला (हरीश शर्मा)

हिम एकता वेलफ़ेयर महासंघ पंचकूला ने पीजीआई लंगर एण्ड वेलफेयर ग्रुप रजि० की समाज सेवा के महान कार्यों के प्रति उनके निःस्वार्थ योगदान के लिए सराहनीय प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर हिम एकता वेलफ़ेयर महासंघ पंचकूला के सहसचिव कमलदेव धीमान ने बताया कि अपनी नेक कमाई से चलाए जा रहे पीजीआई लंगर एण्ड वेलफेयर ग्रुप पिछले कई वर्षों से कार्यरत निःस्वार्थ भावना से दूर दराज़ राज्यों से आए हुए दीन हीन दुखिया पेशेंट्स को अन्नपूर्णा से सेवारत की वचनबद्धत्ता पर कार्यरत को देखते हुए हिम एकता वेलफ़ेयर महासंघ ट्राइसिटी के चेयरमैन समाजसेवी पंडित आर के शर्मा एवं फाऊंडर अध्यक्ष भाई विक्रांत शर्मा, लाईफ मेंबर कमलदेव धीमान , श्री बृजमोहन के अलावा हरीश शर्मा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।(SUBHEAD)

उन्होंने बताया कि यह ग्रुप पद्मश्री से विभूषित स्वर्गीय जगदीश लाल आहूजा के नक़्शेक़दम पर चलते हुए मरीजों व उनके परिचारकों को भी  अन्नपूर्णा के अमृतमय भंडार से दो -दो पराठों व आचार के साथ – साथ कंबल भी वितरित कर रही है, जो स्वयं में भी एक प्रशंसनीय कार्य है । यह न केवल इंसानियत नि:स्वार्थ सेवा को समर्पित समूह है बल्कि समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए भी एक उच्चस्तरीय उदाहरण भी है।

लंगर सेवा ग्रुप के प्रधान श्री सुरिंदर शर्मा ने बताया कि बिना किसी व्यक्ति व संस्था के दान या वित्तीय सहायता के समूह के सदस्य केवल स्वयं वित्तीय व्यय से सेवाओं के लिए योगदान करते हैं। उन्होंने अपना उद्देश्य पर बताया कि वास्तव में समूह से अधिक से अधिक लोग उनसे प्रेरणा लें और इस नेक कार्य को अन्य क्षेत्रों में भी फैलाएं।

इस अवसर पर पीजीआई लंगर एण्ड वेलफेयर ग्रुप रजि० में के.पी. वालिया, फतेह सिंह, कमल धीमान, गणेश वर्मा, अक्षय कौशल, अवतार सिंह, संदीप कुकरेजा, प्रशान्त, बलविंदर व रवि के अलावा महिलाओं का भी परोठें बनाने में विशेष योगदान देती हैं ।

0 Comments