Thursday, 22 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
खेल Trending

प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से

फेस2न्यूज /पंचकुला

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी लड़के/लड़कियों का संयुक्त नार्थ जोन अंडर-14 ट्वेंटी-20 (लड़के/लड़कियों दोनों की जन्मतिथि की कटऑफ 01/2012 है) क्रिकेट टूर्नामेंट 18 मई 2026 से 27 मई तक चंडीगढ़ ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड और ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में 18 मई से 27 मई तक आयोजित करेगा। फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह 27 मई को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। दोनों सेमीफ़ाइनल मैच और फ़ाइनल मैच का सीधा प्रसारण चंडीगढ़ ट्राई सिटी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।

अध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा और महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार प्रत्येक भाग लेने वाली टीम इस जूनियर किड्स संयुक्त लड़के / लड़कियों के समान आयु वर्ग अंडर -14 ट्वेंटी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यूनतम चार मैच खेलेगी, जो चंडीगढ़ ट्राई सिटी ग्राउंड और ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले जाएँगे.

टूर्नामेंट के सभी मैच लाल गेंद और सफेद पोशाक में खेले जाएंगे। एसोसिएशन रिफ्रेशमेंट बॉक्स, अच्छी गुणवत्ता वाली मैच लाल गेंद और ट्रॉफी और वाटर शेकर के साथ मैच का पुरस्कार प्रत्येक खिलाड़ी को देगी। एसोसिएशन ट्रॉफी और क्रिकेट खेल उपकरणों के साथ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को भी सम्मानित करेगी। दोनों सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैच का सीधा प्रसारण चंडीगढ़ ट्राई-सिटी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।नॉर्थ जोन की भाग लेने वाली सभी टीमें की पुष्टिकरण और पंजीकरण की आखिरी तारीख 5 मई है।

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) की अध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा और महासचिव अमरजीत कुमार के अनुसार चंडीगढ़ ट्राई सिटी ग्राउंड और ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में बड़े क्रिकेट मैदान मे जूनियर लड़के और लड़कियों की संयुक्त अंडर-14 ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य वर्ष 2004 से पिछले 22 वर्षों से लगातार जूनियर लड़के और लड़कियों के अंडर-14 खिलाड़ियों को मौका देना, उनको फिजिकल एक्टिविटीज के लिए लगातार लगाए रखना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का चंडीगढ़ ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड और ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला, हरियाणा मे बड़े मैदान में मोका देने का प्रयास है .

0 Comments