Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
चर्चा Trending

चैतन्य गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण

Read in:Hindi

विष्णु महाराज चंडीगढ़ पधारे, रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)चंडीगढ़: (आर.के शर्मा)  

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 चंडीगढ़ में वार्षिक धर्म सम्मेलन 6 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के वर्तमान अध्यक्ष पूज्य पाद त्रिदंडी स्वामी भक्ति विचार विष्णु महाराज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी भगत मंडली के साथ पहुंचे।

चंडीगढ़ के भक्तों द्वारा उनका वहां पर भव्य स्वागत किया गया। चंडीगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों में प्रसिद्ध उद्योगपति राजीव जिंदल, सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ एडवोकेट अंजना शर्मा, भाजपा नेता रूबी गुप्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि गौड़ीय मठ का 52वां वार्षिक धर्म सम्मेलन 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए देश-प्रदेशों से संत महात्मा पहुंच रहे हैं। 3 माह से भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी व राधा माधव जी मंदिर के रेनोवेशन के कारण अस्थाई कैंप मंदिर में रह रहे थे।

6 अप्रैल को विशेष आकर्षण का कार्यक्रम यह होगा कि बुधवार प्रातः 10:30 बजे भगवान रेनोवेटेड मंदिर में प्रवेश करेंगे। भगवान नवनिर्मित राज सिंहासन पर विराजित होंगे। इस उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भगवान को शास्त्र मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ हवन द्वारा विधि पूर्वक नवनिर्मित मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।