Saturday, 27 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
चर्चा Trending

चण्डीगढ़ में होने वाली सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी

Read in:Hindi

बॉलीवुड गायक बी प्राक ने विशाल कथा की तैयारियों का जायजा लिया 

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /  चण्डीगढ़ :

श्रीकृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में आगामी 27 सितंबर से शुरू होने वाली शहर की सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा का इंतजार चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इसे विशाल कथा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि कथा क्षेत्र में इन्द्रेश जी उपाध्याय महाराज को बड़ा कथावाचक माना जाता है।

आयोजन क्षेत्र में बॉलीवुड गायक बी प्राक को बड़ा आयोजक माना जाता है तथा कार्यक्रम और मंच संचालन के क्षेत्र में संदीप चुग भी बड़ा नाम गिना जाता है। इस दृष्टि से ये कथा शहर की सबसे बड़ी कथा मानी जा रही है। संदीप चुग ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला मैदान सेक्टर34 में होने वाली इस भव्यकथा की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं।

श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में कराई इस कथा को सुनने विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कथा स्थल पर बॉलीवुड गायक बी प्राक और संदीप चुग के नेतृत्व में 100 से अधिक सेवादारों की बैठक बुलाकर उनकी सेवाओं की समीक्षा की गई व जय घोष किया।

संदीप चुग ने बताया कि विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा। कार्यक्रमानुसार 03 अक्टूबर रोजाना दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक कथा होगी। कथा उपरांत प्रतिदिन उत्सव रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक मनाया जाएगा।