Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
पंजाब Trending

कांग्रेसी उम्मीदवार डॉक्टर धर्मवीर गांधी के समर्थन में जनसभा का आयोजन

Read in:Hindi

अरविंद राणा ब्लॉक वाइ प्रधान नियुक्त

(MOREPIC1) (MOREPIC2) जीरकपुर : पटियाला से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर धर्मवीर गांधी के समर्थन में विधानसभा हल्का डेरा बस्सी के जीरकपुर क्षेत्र में स्थित पंजाब मॉडर्न काम्प्लेक्स कॉलोनी में एक जनसभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संबोधन करते हुए कांग्रेस के हलका इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने विधायक श्री रंधावा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इलाके की सुध नहीं ली जिस कारण इलाका पिछड़ता जा रहा है। लोगों ने भरोसा करके रंधावा को समर्थन दिया था पर उनको सिर्फ निराशा ही मिली है।

उन्होंने इस मौके पर अपनी सरकार द्वारा करवाए गए कामों का जिक्र किया तथा लोगों को इस बार कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने इस मौके पर कॉलोनी के प्रधान श्री अरविंद राणा को ब्लॉक वाइस प्रधान नियुक्त किया तथा सभी को विश्वास दिलाया कि श्री अरविंद राणा द्वारा उठाए गए सभी मसलों का सरकार आने पर अति शीघ्र निपटारा किया जाएगा

कॉलोनी के कुछ लोगों ने हलका इंचार्ज से कॉलोनी की समस्याओं का जिक्र भी किया तथा कुछ सवाल पूछे। इस मौके पर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान श्री परमजीत सिंह पम्मी, बबलू राम गढ़िया, ए एस चंदेल, नफे सिंह, वंदना पांडे, अनुराधा राणा, रेनू राणा, कुलवंत कौर, सोनिया बेनीवाल, भुजवीर शर्मा, विक्की, शैली अतरी सहित भारी गिनती में कॉलोनी वासी हाजिर थे।