Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
चर्चा Trending

राधा रानी भगवान श्री कृष्ण जी की शक्ति का स्वरूप हैं : स्वामी बामन जी महाराज

Read in:Hindi

गौड़ीय मठ में श्री राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में श्री राधा प्रकटोत्सव राधाष्टमी महोत्सव बहुत ही उल्लास धूमधाम एवं विधि-विधान से मनाया गया।

(MOREPIC1) मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही भक्तों में उत्साह और जोश भरा हुआ था। सुबह 4:30 बजे मंगला आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने नृत्य संकीर्तन कर राधा रानी जी के प्रकट महोत्सव की बधाई-भजन गाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। मंदिर को बहुत ही आकर्षक गुलाब के रंग बिरंगे फूलों के साथ सजाया गया था। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रामदेवी जिंदल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजीव जिंदल रहे।

भक्तों को संबोधित करते हुए मठ के स्वामी बामन जी महाराज जी ने बताया कि आज ही के दिन राधा रानी इस धरातल पर मथुरा स्थित रावल नामक स्थान पर प्रकट हुई थीं। इनके पिता राजा वृषभानु जी जब सरोवर में कमल का फूल लेने के लिए गए, तो कमल के फूल में जागृत अवस्था में बालिका के रूप में राधा रानी प्रगट अवस्था में मिली थीं। गर्ग संहिता पुराण के अनुसार राधा रानी भगवान श्री कृष्ण जी की शक्ति की स्वरूप हैं, धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी भी शक्ति की मूल केंद्र बिंदु हैं, लक्ष्मी जी राधा रानी जी की कांति का एक रूप है, इसलिए राधा रानी जी स्मरण करने से, उनकी भक्ति करने से, उनकी आराधना करने से, उनका संकीर्तन करने से उनको किसी प्रकार का भेंट देने से, भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है और जीवन सुख समृद्धि वैभव प्राप्त होता है। भगवान श्री कृष्ण जी को प्रसन्न करने का एक ही मूल मंत्र है, और वो है राधा रानी जी की कृपा प्राप्त कर लेना। स्वामी वामन महाराज जी ने ने बताया कि पूरे वर्ष में राधा रानी जी के चरणों के दर्शन नहीं होते। सिर्फ राधा अष्टमी ही के दिन को राधा रानी जी के चरण कमल के दर्शन होते हैं तथा उनके चरण कमल के दर्शन करने से भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है, दुखों का निवारण होता है व घर में सुख-शांति आती है।