Saturday, 26 September 2026
Breaking News
पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां
जीवन शैली Trending

रेनबो लेडीज क्लब ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

Read in:Hindi

प्यार भरे सन्देश एवं गीत गाकर किया अपने प्यार का इजहार

(MOREPIC1)(MOREPIC4)जीरकपुर, आर के शर्मा

ढकोली स्थित होटल सवैन में रेनबो लेडीज क्लब की ओर से वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं आयोजक ज्योति सहगल ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी रेनबो लेडीज क्लब द्वारा वैलेंटाइन्स सेलिब्रेट किया गया।

पार्टीसिपेंट के लिए ड्रेस कोड रेड रखा गया।

पूनम सहगल ने बताया की इस अवसर पर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कई तरह की गेम्स, क्विज, लव सांग्स पर पर्फोमेंस विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं।

ज्योति सहगल ने कहा, अक्सर लोग वैलेंटाइन्स को अपने लवर्स के साथ मनाते हैं पर इस कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही की इसमें हर उम्र की महिलाए एवं उनके बच्चे भी शामिल रहे और उन्हें भी अपनी अंतर कला के जौहर दिखाने का मौका दिया गया।(SUBHEAD)(MOREPIC2) 

इस कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही की सभी महिलाओं ने अपने पति, मंगेतर एवं बच्चों के लिए प्यार भरे सन्देश दिए एवं प्यार भरे गीत गाए। इस मौके पर सभी ने जमकर नृत्य धमाल मचाया। वैलेंटाइन्स केक भी काटा गया। सेल्फी फोटो बूथ भी लगाया गया। पूरे होटल को लाल एवं सफ़ेद गुबारों के साथ सजाया गया।

सहगल ने बताया की रेनबो क्लब ट्राईसिटी का पहला ऐसा क्लब है जहा समय समय पर हर तरह के कार्यक्रम जैसे सामाजिक, धार्मिक , एवं सांस्कृतक कार्यक्रम होते रहते हैं। तंबोला गेम के विजेताओं को ईनाम भी बांटे गए। कैनेडा से आए दंपती ने विशेष तौर भाग लिया। सैक्टर 18 चंडीगढ़ की सेवा रिटायर्ड प्रिसिंपल का कजरा मुहब्बत वाला गाने पर डांस काफी सराहा गया।