Friday, 23 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
जीवन शैली Trending

रेनबो लेडीज क्लब ने मदर्स डे पर आयोजित किया आँचल मेरी माँ कार्यक्रम

Read in:Hindi

मिसेस यूनिवर्स अरब एशिया अनुपमा शर्मा रही मुख्य अतिथि, क्लब द्वारा आयोजित ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट एवं कुकिंग प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं का किया गया चयन

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)जीरकपुर, (कृतिका / आर के शर्मा)

रेनबो लेडीज क्लब द्वारा रविवार यहां होटल सोलिटेयर में मदर्स डे पर कार्यक्रम आंचल मेरी मां का, आयोजित किया गया। क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं आयोजक ज्योति सहगल ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी क्लब द्वारा मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया और सुपर मॉम के अवार्ड प्रदान कर कुछ माओं को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर मिसेस यूनिवर्स अरब एशिया, मिसेस इंडिया, मिसेस यूनिवर्स गोल्डन हार्ट, मिसेस पंजाबन इंटरनेशनल रह चुकी इंटरनेशनल सुपर मॉडल अनुपमा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अनुपमा एक मॉडल के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और एनजीओ भी चलाती हैं।

आईएफबी के मार्किटिंग हेड सोहन जसवाल एवं जाने माने शेफ राज ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में माओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। आईएफबी की तरफ से एक कुकिंग प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें सबसे स्वादिष्ट डिश बनाने वाली माँ को सम्मानित भी किया गया, जिसमे पूनम गुप्ता प्रथम, भारती नायर, दूसरे एवम ममता गुप्ता तीसरे सथान पर रही।

इसके साथ ही आए हुए सभी मेंबर्स में किसी ने गाना गाकर, किसी ने डांस द्वारा तो किसी ने मन को छू लेने वाले सन्देश भेजकर सभी माओं को नमन किया। सभी के लिए ड्रेस कोड गुलाबी रखा गया। आँचल मेरी माँ का के नाम से रेनबो लेडीज क्लब द्वारा एक ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट भी रखा गया, जिसमें अपनी मां के साथ प्यार को झलकाते हुए एक फोटो और अपनी मां को समर्पित एक संदेश भेजना था।(SUBHEAD)

सेकड़ों की संख्या में शहर के विभिन्न इलाकों से इस कांटेस्ट के लिए एंट्रीज आई, जिनमें से कुछ मां एवं उनके बच्चों को अधिक वोट मिलने पर विजेता घोषित किया गया जिसमें ज्योति मान को प्रथम कविता अग्रवाल को दूसरा एवम पूनम गुप्ता को तीसरा विजेता चुना गया। सभी ने अपनी माँ के लिए मन को छू लेने वाले सन्देश एवं स्लोगन भेजे।

इस कांटेस्ट के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं थी एक साल की उम्र से लेकर हर वर्ग के लोगों ने अपनी माँ के साथ अपनी फोटो भेजकर इस कांटेस्ट में हिस्सा लिया। कलब द्वारा अधिक वोट मिलने वाले 3 विजेताओं का चयन किया गया।

0 Comments