Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
मनोरंजन Trending

स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या

चण्डीगढ़ : स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी द्वारा रवींद्र-नज़रूल संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. संगीता लाहा चौधरी के नेतृत्व में उनके देश विदेश में बसे विद्यार्थियों ने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नज़रुल इस्लाम द्वारा रचित हिन्दी-बांग्ला गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के इन दोनों महापुरुषों की जन्म-जयंतियां मई माह में ही पड़ती हैं।

डॉ. संगीता ने नज़रूल के बांग्ला गीतों को हिन्दी भाषा में अनुवाद करके अपने विद्यार्थियों से गवाया। इस कार्यक्रम में बंगलुरू से प्रख्यात कवियत्री, लेखिका, गायिका, अभिनेत्री अंजु भारती मुख्य अतिथि थीं, जो स्पर्श भारती संस्था की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने डॉ. संगीता लाहा चौधरी एवं उनके शिष्य कलाकारों की प्रस्तुतियों की खूब प्रशंसा की एवं आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी व प्रोत्साहित किया। उन्होंने खुद भी गुरूदेव की कविता को अपने मनमोहक अंदाज में सुनकर खूब प्रशंसा पाई।कार्यक्रम का संचालन अंजली सूरी ने बखूबी से किया।

इस अवसर पर कवि कलाकारों ने नज़रूल गीति व रबिन्द्र संगीत से चुन-चुन कर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी जिनमें रिहाना कौशल, उज्ज्वनी सेन, सानवी पाधी, आलियाना कौशल, तृप्ति गुप्ता, ऐ दत्ता, अंजलि सूरी, ममता गोयल, राजकुमार बातिश, सुमन चड्ढा, सुनीता कौशल व औरुण कांति आदि शामिल रहे।