Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

ज्यातिष सम्मेलन में किया समस्याओं का निदान, विख्यात ज्योतिषविद नवदीप मदान सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)दीपक सिंह/पंचकूला

सेक्टर 10 के होटल प्रभातइन में ज्योतिष ज्ञान संस्थान की ओर से ज्योतिष सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की आयोजक अंकिता राजीव शर्मा थी जबकि इंदरजीत, विजय मिश्रा और एस्ट्रोलॉजर व हस्तरेखा विशेषज्ञ नवदीप मदान भी इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे.

एस्ट्रोलॉजी के इस सम्मेलन में 100 से ज्यादा एस्ट्रोलॉजर्स ने हिस्सा लिया जो देश के अलग-अलग इलाकों से आए हुए थे. सम्मेलन में लोगों की निजी समस्याओं का ज्योतिष तरीके से समाधान किया गया. ज्योतिष द्वारा लोगों की समस्याओं का निदान होने पर लोगों ने आभार प्रकट किया.

आचार्य नवदीप मदान ने कहा कि लोगों को ज्योतिष और सनातन के प्रति अपनी जागरूकता को और बढ़ाना होगा. साथ ही कहा कि ज्योतिष भी अपने आप में एक संपूर्ण विज्ञान है. जिसका लोगों को ज्ञान हासिल करके इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनका जीवन सुखद बने.