Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट
हिमाचल Trending

बेटी के दाखिले के लिए विदेश गए मुख्यमंत्री पर असभ्य बयानबाजी विपक्ष के बौद्धिक एवं नैतिक पतन की चरम सीमा: नरेश चौहान

Read in:Hindi

अपनी हर जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभा रहे हैं मुख्यमंत्री

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/शिमला

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आज यहां बताया कि प्रदेश भाजपा इस दयनीय स्थिति पर पहुंच चुकी है की उनके पास प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विरुद्ध कहने को कोई गम्भीर और जनस्वीकार्य मुद्दा नहीं बचा है।

नरेश चौहान ने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यमंत्री अपने समस्त दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपेक्षाओं से बढ़कर जनसेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त वह एक पिता भी हैं और अपने परिवार के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है जिसके निर्वहन हेतु वह अपनी बेटी का उच्च शिक्षा के लिए दाखिला करवाने के सिलसिले में परिवार सहित विदेश की निजी यात्रा पर हैं। ऐसे में एक पिता का धर्म निभाने के लिए मुख्यमंत्री पर गैरजिम्मेदराना टिप्पणी करना विपक्ष के बौद्धिक एवं नैतिक पतन की चरम सीमा का दुखद उदाहरण है।

विपक्ष आज मुद्दाहीन है और इसी बौखलाहट में वह मुख्यमंत्री के निजी और व्यक्तिगत जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आतुर दिखाई पड़ रहा है।  मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन केे दृढ़ संकल्प के साथ अढ़ाई वर्षों के अपने छोटे से कार्यकाल में सतत् विकास, आत्मनिर्भरता, संसाधन सृजन, पारदर्शिता, रोज़गार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में जो निर्णय और नीतियां अपनाई हैं वह न केवल हिमाचल और प्रदेशवासियों की प्रगति का नया अध्याय रच रही हैं बल्कि अन्य राज्यों के लिए पथप्रदर्शक बनी हैं।  

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया ने कहा कि सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने को जो संवैधानिक दायित्व भाजपा को मिला है वह उस भूमिका में पूर्ण रूप से विफल रही है। उसके उलट विपक्ष आज ट्रोल आर्मी बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाड़े पर ट्रोलर इकट्ठे कर मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर असभ्य टिप्पणी करना न तो राजनीतिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों को शोभा देता है और न ही सभ्य समाज में स्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पांच गुटों में बंट चुकी है और सभी गुट आपसी लड़ाई में इस कदर उलझे हैं कि उनका सम्पर्क आमजन से पूरी तरह टूट चुका है।