Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

कच्ची छत के पैसे देने के एवज में सरपंच पर रिश्वत मांगने का आरोप

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिकी सैनी

डेराबस्सी के नजदीक गांव हंसला के सरपंच पर कच्ची छत के पैसे देने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत डेराबस्सी बीडीपीओ को दी गई है।
गांव हंसला निवासी आसियान खान की पत्नी जीत खान ने डेराबस्सी बीडीपीओ से शिकायत की कि हमारे कच्चे छात के लिए 30 हजार रुपये की किस्त मिली है, जिसमें से गांव की सरपंच ने किश्त देने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत ली। जब उन्होंने सरपंच से अगली किश्त की राशि मांगी तो सरपंच ने कहा कि जब भी मैं आपको मकान की किस्त देता हूं, तो आप मुझे हर किश्त से पांच हजार रुपये देते रहेंगे, तभी अगली किस्त मैं आपको दूंगा। आशियान खान ने कहा कि उनके पास रिश्वत मांगने के सारे सबूत हैं। आशियान खान ने कहा कि सरपंच ने उन्हें धमकी भी दी थी कि अगर कोई इसकी शिकायत करता है तो मैं उसकी अगली कोई किश्त नहीं दी जाएगी। जब इसके बारे में बीडीपीओ रणजीत कौर से बात की गई तो उनका कहना है कि गांव हंसला के सरपंच के खिलाफ रिश्वत मांगने और तीन नोटिस के खिलाफ शिकायत की गई है। जवाब मांगने के लिए सरपंच के पास भेजा गया, लेकिन वह दो बार नहीं आई और तीसरी बार आई तो स्पष्टीकरण नहीं दे पाई। इसलिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जब हंसला गांव की सरपंच चरणजीत कौर से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये सभी पूरी तरह से झूठे हैं।

0 Comments