Thursday, 22 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
खेल Trending

सतीश ने युवा एथलीटों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए डोपिंग से दूर रहने का किया आह्वान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़,  फेस2न्यूज:

राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता सतीश शिवलिंगम ने आज युवा एथलीटों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए डोपिंग से दूर रहने का आह्वान किया। नेशरल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा आयोजित एक डोपिंग रोधी कार्यशाला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में भाग ले रहे खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए, 29 वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता सतीश शिवलिंगम ने एक चैंपियन भारोत्तोलक के रूप में अपनी यात्रा से उन्हें अवगत करवाया।

सतीश ने कहा, ‘मैं अपनी मां का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे बाहर एक कप कॉफी भी नहीं पीने और सावधान रहने के लिए शिक्षित किया क्योंकि मैं अपने शरीर में जाने वाली हर चीज के लिए जिम्मेदार हूं’। उन्होंने बताया कि कैसे साधारण गलतियों से भोजन या पेय में मिलावट से विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं ।

सतीश ने चोट के इलाज के लिए आवश्यक दवा के लिए टीयूई (चिकित्सीय उपयोग छूट) प्रमाणपत्र हासिल करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा, ‘यदि एक एथलीट चिकित्सा परीक्षण और नुस्खे के परिणामों सहित सही दस्तावेज प्राप्त करने में सक्षम है, तो टीयूई प्राप्त करना कठिन प्रक्रिया नहीं है।’

नेशनल सेंटर फॉर स्पोट्र्स साइंस रिसर्च ब्रिगेडियर (डॉ) बिभु कल्याण नायक ने भी दर्शकों को कुछ व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की, जिसमें उन्हें अपनी बीमारी या चोट के इलाज के लिए डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के बारे में कैसे ध्यान रखना चाहिए यह भी शामिल था। उन्होंने कहा, ‘चूंकि नियम सख्त हैं, इसलिए इलाज कराते समय सावधानी बरतना सबसे अच्छा है’।

इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने और एथलीटों को डोपिंग से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के नेशरल एंटी डोपिंग एजेंसी के प्रयासों का हिस्सा है ।

0 Comments