Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

श्री श्याम करुणा फाउंडे्शन ने लगाया 60वां भंडारा

Read in:Hindi

पंचकूला: श्री श्याम करुणा फाउंडे्शन ने आज यहां अपने 60वें भंडारे का आयोजन किया। यह सामाजिक संस्था हर शनिवार को जनहित में एक भंडारे का आयोजन करती है। संस्था ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर, बेघर गायों के लिए पीने के पानी उपलब्ध कराने की योजना को अमल में लाने की घोषणा की है।

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में संस्था द्वारा आयोजित 60वें साप्ताहिक भंडारे में जरूरतमंद व्यक्तियों की सहूलियत के लिए खानपान का प्रबंध किया गया था। भंडारे का सामान एक वाहन में रखा गया था, जो निर्धारित समय पर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंच गया। वाहन में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुरेश जांगड़ , प्रवीण चौहान ,सुखपाल सिंह और निधि ने बारी-बारी से भोजन वितरण में हाथ बंटाया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के सेवादार एवं जाने-माने समाज सेवक श्री अमिताभ रूंगटा ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में भंडारे का आयोजन कर आमजन की सेवा की गई। हमारी संस्था गौ एवं निर्धनों की सेवा आगे भी जारी रखेगी। गर्मी और तापमान बढ़ने के मद्देनजर हमने सोचा है कि बेघर और बेसहारा गायों के लिए जगह-जगह पानी का इंतजाम किया जाए।

0 Comments