Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

श्री महावीर मंदिर मुनि सभा की नई कार्यकारिणी घोषित,दलीप चंद गुप्ता बने 31वीं बार प्रधान

Read in:Hindi

(MOREPIC1) आर के शर्मा/चंडीगढ़,

सेक्टर 23 स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (रजि.) की वार्षिक सामान्य बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से सभा की नई कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई जिसमें प्रधान पद के लिए दलीप चंद गुप्ता को 31वीं बार चुना गया। सभा के अन्य सदस्यों में महासचिव एस आर कश्यप, उप प्रधान ओ.पी. पाहवा, सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज, संयुक्त सचिव जगदीश सरीन, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता तथा ऑडिटर नरेश महाजन को चुना गया।

इस अवसर पर सभा के नवनिर्वाचित प्रधान दलीप चंद गुप्ता तथा महासचिव एस आर कश्यप ने बताया कि सभा पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज जी के बनाये गये नियमों की पालना कर रही है और भविष्य में भी उनके बताए गये सन्मार्ग पर अग्रसर रहेगी। इस अवसर कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा ने बीते वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वहीं सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज ने आने वाले कार्यक्रमों का व्याख्यान दिया।

0 Comments