Saturday, 24 October 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे
चर्चा Trending

श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

प्रेम, सेवा और दिव्यता के 100 वर्ष का उत्सव श्री सत्य साई शताब्दी समारोह श्री सत्य साई वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

संस्था के ट्रस्टी अजय शर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट आनंद यादव और कोऑर्डिनेटर डॉ सोनल चुघ ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री सत्य साई बाबा की पावन शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सुबह कार्यक्रम की शुरुआत नगर संकीर्तन से हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। भक्तों ने विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थनाएँ कीं। इसके बाद नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों के लिए प्रेम और सेवा भाव से भोजन तैयार कर वितरित किया गया। यह सेवा कार्य भगवन् श्री सत्य साई बाबा के निःस्वार्थ सेवा संदेश को समर्पित रहा।

शाम को केंद्र में साई भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से आए भक्तों ने सहभागिता की। करीब 650 से अधिक श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सामूहिक भजन संकीर्तन में हिस्सा लिया और भगवन् के 100वें जन्मदिवस को गहरे सम्मान और एकता के साथ मनाया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए टी.वी.एस. प्रसाद, पूर्व आईएएस भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और प्रेरणादायक बना दिया।

डॉ सोनल चुघ ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तजन इन पवित्र कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान श्री सत्य साई बाबा के प्रति कृतज्ञता और प्रेम अर्पित किया।

0 Comments