Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
खेल Trending

इंडियन ऑयल चंडीगढ़ ओपन नेशनल वेकबोर्ड एवं वाटरस्की चैम्पियनशिप 2025 का सफल समापन

Read in:Hindi

सरगुन सरोज/चंडीगढ़ 

वेकबोर्ड एंड वाटर स्की एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (WWSAC) ने वेकबोर्ड एंड वाटर स्की फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंडियन ऑयल चंडीगढ़ ओपन नेशनल वेकबोर्ड एवं वाटरस्की चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया। यह प्रतियोगिता 10–11 सितम्बर 2025 को सुखना लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ में संपन्न हुई।

इस चैम्पियनशिप में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने वेकबोर्ड एवं वाटरस्की खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासन के हॉस्पिटैलिटी विभाग के सहायक निदेशक डेनियल बनर्जी द्वारा किया गया। समापन समारोह में अमरिंदर सिंह कांग, अध्यक्ष WWSFI मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपने कौशल प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना था। यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, इंडियन ऑयल सहित अन्य सहयोगियों एवं अधिकारियों का धन्यवाद किया।