Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

चंडीगढ़ में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन

Read in:Hindi

दीपक सिंह / चंडीगढ़

अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग का सफल आयोजन सेक्टर-18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल में किया गया। इस लीग का आयोजन चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें लड़कियों की श्रेणी में रोमांचक 3×3 बास्केटबॉल मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘ए’ टीम ने खिताब अपने नाम किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल ‘सी’ टीम उपविजेता रही, जबकि गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘बी’ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘ए’ टीम में पूजा, साक्षी, अर्पिता और आशुषी शामिल रहीं। उपविजेता सेक्रेड हार्ट स्कूल ‘सी’ टीम की ओर से जिया, समाया और जपसलीन ने प्रतिनिधित्व किया। तीसरे स्थान पर रही गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन ‘बी’ टीम में अंशु, तन्नु, तरन्नुम और तन्नु शामिल थीं।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रो. सुखमनी बल रियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शिबा मैगन एवं नवदीप मल्ही ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विजेता व प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मंदीप थौर ने सभी टीमों, आयोजकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया-