Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
चंडीगढ़ Trending

तू ही तू में सालाना उर्स-ए-मुबारक और सर्वधर्म समागम का हुआ शुभारम्भ

Read in:Hindi

पहले दिन पंडित हरि कृष्ण जी, चण्डीगढ़ वाले ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

माता राम बाई चैरिटेबल ट्रस्ट, राम दरबार, चण्डीगढ़ द्वारा सूफी संत बाबा रूकनुद्दीन (कुंडे वाली सरकार) का 66वां और मर्द-ए-कलन्दर जन्नतनशीन पूजनीय माता राम बाई जी अम्मी हुजूर शहंशाह का 43वां उर्स-ए-मुबारक एवं सर्वधर्म समागम का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारम्भ हुआ जो 20 जनवरी तक चलेगा। अपनी कदीमी रिवायात के मुताबिक यह आयोजन तू ही तू, राम दरबार में शहजादा पप्पू सरकार जी (गद्दीनशीन) की रहनुमाई में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस जानकारी को साझा करते हुए संस्था के प्रवक्ता तेजिंदर चौहान, जो हर वर्ष दुनिया के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन के लिए जाने जाते हैं, ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में श्रीमद्भागवत कथा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ एवं शब्द कीर्तन, श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ, तथा पंजाबी सूफी महफ़िल और शब-ए-सूफ़ियाना आदि कार्यक्रम शामिल हैं। आज प्रथम दिवस को पंडित हरि कृष्ण जी, चण्डीगढ़ वाले ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया।

पंजाबी सूफी महफिल में नीलम शर्मा, सरदार अली व मानक अली भाग लेंगे जबकि शब-ए-सूफ़ियाना में पदमश्री हंस राज हंस, रजनी कवाल एवं पार्टी तथा सलीम कवाल एवं पार्टी शिरकत करेंगे।