Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

छोरियों ने फिर किया कमाल, कबड्डी में जीता गोल्ड

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान हरियाणा की छोरियों लगातार कमाल कर रही हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के मध्य हुए लड़कियों के कबड्डी के फाइनल मैच में हरियाणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ नजर आया और प्रसिद्ध गायक व रैपर रफ्तार के थीम सॉन्ग से मैच की शुरुआत हुई। हरियाणा की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच को एक तरफा बनाए रखा और 48-29 के बड़े अंतर से महाराष्ट्र को मात दी।
मैच के हाफ टाइम में हरियाणा का स्कोर 25 और महाराष्ट्र का 15 था तथा मैच की समाप्ति पर हरियाणा का स्कोर 48 तथा महाराष्ट्र 29 के स्कोर पर सिमटा गया।
मैच के दौरान दर्शक 'हरियाणा की छोरियां धाकड़' के नारे लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। हरियाणा की जीत पर एक और जहाँ दर्शकों ने हरियाणा के मस्कट धाकड़ के साथ नाच कर अपनी खुशी जाहिर की तो वहीं दर्शकों ने भी हरियाणवी गानों पर खूब नृत्य किया।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान अब तक हरियाणा कुल 63 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। शाम 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 21 गोल्ड, 16 रजत और 26 कांस्य पदक थे। वहीं महाराष्ट्र भी 18 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है।