Read in:Hindi
नया गांव, फेस2न्यूज
नया गांव में काफी लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र उस समय टूट गया , जब लोगों ने धरना लगा दिया। बार बार अधिकारियों को फोन करके लोग थक चुके थे, हर रोज़ लोगों को झूठे आश्वासन दिए जा रहे थे।
लाइनमैन को लोग फोन करते तो वह भी सीधे मुंह बात नहीं करते।
(SUBHEAD)आखिर सोमवार को आदर्श नगर, गोबिंद नगर, दशमेश नगर के लोगों ने पानी की समस्या से निजात पाने के लिए रवि बिष्ट कि अगुआई में संघर्ष का रास्ता अपनाया और नगर कौंसिल के आगे लगभग 4 घंटे तक धरना लगाया।
इस मौके पर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जनता ने अधिकारियों को चेताया कि अगर हमारी समस्या का समाधान ना हुआ तो नगर काउंसिल के आगे पक्का डेरा लगा कर धरना देंगे।
इस मसले को सुलझाने के लिए रवि बिष्ट ने लोगों से एकजुट होने का आहवान भी किया।