Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
हरियाणा Trending

सी.ई.टी. परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन विभाग द्वारा निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध

Read in:Hindi

परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई एवं 27 जुलाई को

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

हरियाणा सरकार सी.ई.टी. ग्रुप-सी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुगम परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी कड़ी में सरकार द्वारा परिवहन विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह सभी जिलों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक निःशुल्क बस सुविधा प्रदान करे।

हरियाणा राज्य परिवहन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा के सभी जिलों में सी.ई.टी. ग्रुप-सी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 26 जुलाई एवं 27 जुलाई को निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने व वापिस लाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने एवं वापसी की व्यवस्था संबंधित महाप्रबंधक द्वारा की जाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक ले जाने और वापसी के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही, महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी सहायक के रूप में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा के प्रातःकालीन सत्र के लिए समय प्रातः 10:00 बजे से 11:45 बजे तथा सायंकालीन सत्र के लिए 15:00 बजे से 16:45 बजे निर्धारित किया गया है। राज्य परिवहन द्वारा प्रातःकालीन सत्र के लिए प्रातः 07:30 बजे तक एवं सायं सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के निकटतम बस अड्डों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

(SUBHEAD)इसके अतिरिक्त, परीक्षा केन्द्रों के निकटतम बिंदुओं तक निःशुल्क शटल बस सेवा का संचालन भी किया जाएगा। इस संपूर्ण व्यवस्था हेतु प्रतिदिन लगभग 9000 साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि अभ्यर्थी परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर अग्रिम सीट बुकिंग कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने आमजन को भी सूचित किया कि 26 व 27 जुलाई को सी.ई.टी. परीक्षा के चलते बसों की बड़ी संख्या परीक्षा ड्यूटी में लगाई जाएगी, जिससे आम यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा सीमित रहेगी। अतः इन दोनों दिनों में नागरिकों से अपील की जाती है कि वे केवल विशेष अथवा अति आवश्यक कार्यों हेतु ही यात्रा करें।

0 Comments