Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायर कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Read in:Hindi

हिसार, फेस2न्यूज:
हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायर कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए हिसार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उप अधीक्षक सत्यपाल यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 जनवरी की शाम पुलिस को हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एमिनेंट मॉल के सामने दो युवकों द्वारा हवाई फायर कर, माल के सिक्योरिटी गार्ड के पास एक पर्ची फेंक 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के बारे में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस ने रेड स्क्वेयर मार्केट पहुंच मौका का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। इसके फलस्वरूप स्पेशल स्टाफ और मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। इनकी पहचान पड़ाव चौक निवासी देवेंद्र उर्फ देव (उम्र 22 वर्ष), टेकडा मोहल्ला निवासी लव उर्फ गोली (उम्र 19 वर्ष) और मोरी गेट हिसार निवासी सौरभ उर्फ ठाकुर (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ देव इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इसकी उपरोक्त लव उर्फ गोली और सौरभ उर्फ ठाकुर से गहरी दोस्ती है। उपरोक्त आरोपियों ने मिराज सिनेमा के सामने लोगो में दहशत फैलाने के मकसद से फायर किए थे। आरोपी देवेंद्र उर्फ देव का अपने ताऊ के साथ मकान को लेकर विवाद है। इन्होंने योजना बनाई कि अगर ये मिराज सिनेमा के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फलाएंगे तो आरोपी देवेंद्र उर्फ देव का ताऊ डर के मारे मकान का विवाद सुलझा लेगा क्योंकि मिराज सिनेमा के आगे काफी भीड़ भाड़ रहती है। आरोपी 12 जनवरी की शाम को योजनानुसार मोटरसाइकिल पर सवार हो मिराज सिनेमा पर आए और देवेंद्र उर्फ देव ने हवाई फायर किया व लव उर्फ गोली ने 50 लाख रूपये की फिरौती के लिए पर्ची सिक्योरिटी गार्ड के पास फेंकी। सौरभ मोटरसाइकिल चला रहा था।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी पहले भी लड़ाई-झगड़े की वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपी देवेंद्र उर्फ देव पर लड़ाई झगड़े के 4, सौरभ उर्फ ठाकुर पर 2 और लव उर्फ गोली पर लड़ाई-झगड़े का एक अभियोग अंकित है। जो अभी विचाराधीन है।