Saturday, 24 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
खेल Trending

तीन दिवसीय 20वीं सीनियर पंजाब स्टेट नेटबॉल चैम्पियनशिप मोहाली में धूमधाम से हुई सम्पन्न

Read in:Hindi

महिला वर्ग में पटियाला की टीम ने बरनाला को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में लुधियाना की टीम ने फाजिल्का को हराकर स्वर्ण पदक लिया। 

फेस2न्यूज/मोहाली  

20वीं सीनियर पंजाब स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) 2023-24 रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी एस.ए.एस. नगर मोहाली के नेटबॉल स्टेडियम में 4 सितंबर से 6 सितंबर 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। जिसके दौरान प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला और पुरुष टीमों ने प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि चेंपियनशिप पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय खेल संगठन नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अपने सदस्य हरपाल सिंह सहोता को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया। फाइनल मैच महिला वर्ग में पटियाला और बरनाला की टीमों, तथा पुरुष वर्ग में लुधियाना और फाजिल्का टीमों के बीच हुआ। जिसमें महिला वर्ग में पटियाला की टीम और पुरुष वर्ग में लुधियाना की टीमें सर्वश्रेष्ठ रही।

 

ऑब्जर्वर की नगरानी में हुई चेंपियनशिप:

चेंपियनशिप का आयोजन नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन एस.ए.एस. नगर मोहाली द्वारा किया गया। जो कि प्रदेश की खेल संस्था नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन (पंजीकृत) पंजाब और यह प्रादेशिक नेटबाल खेल संस्था, राष्ट्रीय खेल संगठन नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया-एनएफआई द्वारा मान्यता प्राप्त है। जिसे अंतर्राष्ट्रीय नेटबॉल एसोसिएशन, एशियन नेटबॉल एसोसिएशन, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता हासिल है। उल्लेखनीय है कि आयोजित हुई चेंपियनशिप में भाग लेने के लिए फाजिल्का, एस.ए.एस. नगर मोहाली, होशियारपुर, संगरूर, बरनाला, मानसा, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर, तरनतारन, पटियाला, मालेरकोटला, फतेहगढ़, फिरोजपुर और लुधियाना, गुरदासपुर, कपूरथला से 200 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी और लगभग 50 जिला प्रबंधक और प्रशासक पहुंचे थे। वर्नणनीय है राष्ट्रीय खेल संस्था नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएफआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार चेंपियनशिप मैदान पर जहां कोविड के नियमों का पालन किया गया, वहीं खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, जलपान आदि की विशेष व्यवस्था की गई। 

पूर्व डीजीपी ने भेजी बधाई:

पंजाब पुलिस के पूर्व डी.जी.पी. महल सिंह भुल्लर, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्यभर में खेलों को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया। उन्होंने फोन पर खिलाड़ियों और प्रशासकों को मोहाली में आयोजित हुई वरिष्ठ प्रांतीय नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी एस.ए.एस. नगर मोहाली के कुलपति गुरविंदर सिंह बाहरा, उप-कुलपति डॉ. परविंदर सिंह, कॉमनवेल्थ खिलाड़ी हरमिंदर कौर, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिलावर सिंह, चैंपियनशिप की तकनीकी प्रभारी मैडम हरविंदर कौर, नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन रजि. पंजाब के महासचिव एडवोकेट करण अवतार कपिल, समाजसेवी हर्षवर्द्धन शर्मा ने चैंपियन टीमों को ट्रॉफी दी तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय/चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। 

यहां दोनों श्रेणियों के परिणाम हैं: 

पुरुष वर्ग:

स्वर्ण पदक: रजत पदक: कांस्य पदक

लुधियाना: फाजिल्का: पटियाला/तरनतारन.

महिला वर्ग:

स्वर्ण पदक: रजत पदक: कांस्य पदक

पटियाला: बरनाला: बठिंडा/फतेहगढ़ साहिब।

0 Comments