Monday, 07 September 2026
Breaking News
मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि
राष्ट्रीय Trending

राजस्थान पुलिस के डीएसपी (सेवानिवृत्त) सहित तीन 1,01,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने दो मामले दर्ज कर राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी व एक कांस्टेबल और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक लाइनमैन सहित तीन लोगों को 1,01,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी सैलेंद्र कांस्टेबल दर्शन सिंह को 80,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ थाना चित्रकूट, जयपुर में दर्ज प्राथमिकी से उसका नाम हटाने के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे। वर्तमान में दर्शन सिंह चित्रकूट थाना जयपुर में एसएचओ के रीडर के पद पर तैनात है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ ब्यूरो के रोहतक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य मामले में ब्यूरो की टीम ने एक लाइनमैन को एक व्यक्ति से एक लंबित बिल को एडजस्ट करने और नया मीटर आवंटित करने के लिए 21,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मखू माजरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए कहा कि उसने एक संपत्ति खरीदी है जिसके संबंध में 70,000 रुपये का पुराना बिल लंबित है। नेवल सब डिविजन में तैनात लाइनमैन परवीन ने उस बिल को एडजेस्ट करने और नया कनेक्शन जारी करने के लिए 21,000 रुपये की डिमांड की।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामलों की आगे की जांच जारी है।