Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

सनातन संस्कृति के तीन पायदान यज्ञ, दान व तप : सुधांशु महाराज

Read in:Hindi

हे जग पिता हे जग प्रभु, मुझे अपने नाम का दान दो, सबका भला हो कि भावना रखें मन में : योग गुरु डॉ अर्चिका जी, पूज्य महाराजश्री एवं डॉ अर्चिका दीदी ने सामूहिक दी यज्ञ भगवान को आहुति. 11 कुण्डीय श्री गणेश लक्ष्मी महायज्ञ से हुआ सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव का दूसरा दिवस आरम्भ

फेस2न्यूज/पंचकूला

पंचकूला में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण अभियान के अंतर्गत दूसरे दिवस 108 कुण्डीय श्री गणेश लक्ष्मी महायज्ञ से आरम्भ हुआ। जिसमें परम पूज्य गुरुदेव एवं योग गुरु डॉ अर्चिका दीदी ने यज्ञ स्थल पर आकर अपनी आहुति यज्ञ भगवान को देकर सबके मंगलकामना की प्रार्थना की।

परम श्रद्धेय महाराजश्री जी ने कहा कि धर्म के प्रति आस्था रखने वाले सनातनी के लिए यज्ञ दान व तप को पहली सीढ़ी बताया गया है। उन्होंने अपने अन्दर सात्विकता लाते हुए जीवन को नया वर्जन बनने को कहा।

इस शुभ अवसर पर डॉ. अर्चिका दीदी जी ने कहा है याद करें उन लोगों का भी जो आपके बारे में अच्छा सोचते हैं और हर पल भला की भाव रखते हैं। अपने जीवन को परमात्मा और गुरु के साथ जोड़कर एक सच्चा और अच्छा इंसान बनने के लिए उसी तरह से स्वयं को गढ़ें। एक ऊंचे लक्ष्य के लिए जीवन जिएं और उसी अनुसार कर्म करें।