Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

हिंदी को पूर्ण राष्ट्र भाषा का दर्जा देना समय की जरूरत : किशोर कुमार शर्मा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)दीपक सिंह / जीरकपुर

किशोर कुमार शर्मा उर्फ विद्रोही, क्विज़ मास्टर, ने कहा कि “किसी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति उसकी अपनी भाषाओं की प्रगति और विषेशकर राष्ट्र भाषा की प्रगति पर निर्भर करती है। हमारे देश में सबसे ज्यादा बोली और समझे जाने वाली भाषा हिन्दी ही है और हिन्दी के प्रचार प्रसार से ही राष्ट्रीय एकता एवंम् अखण्डता को मजबूती प्रदान होगी। इसलिए अब समय आ चुका है कि हम अब हिन्दी को पूर्णतः राष्ट्र भाषा घोषित करें और देश को एक सूत्र में पिरोया जाये ।

हिन्दी ही हमारे देश के पास एकमात्र विकल्प है क्योंकि यही एक ऐसी भाषा है जो हमारी सब भाषाओं की मूल भाषाओं के सबसे निकट और उसका सरल रूप है तथा हम सब यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मूल संस्कृति को संजोये रखने में भाषा का मुख्य योगदान रहता है। आज के समय में संसार में बोले जाने वाली प्रथम दस भाषाओं में हिन्दी का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो हालिया सर्वेक्षण के अनुसार यह मंदारिन (चीनी)और अंग्रेजी के बाद विश्व में सबसे ज्यादा बोली एवं समझे जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है जिसे विश्व में तकरीबन 55 करोड़ लोग बोलते और समझते हैं।