Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

खरड़ में श्रद्धा-विश्वास से किया तुलसी पूजन

Read in:Hindi

दीपक सिंह / खरड़

सनातन धर्म महासभा पंजाब ने खरड़ में तुलसी पूजन दिवस बड़े धूमधाम, श्रद्धा, विश्वास व पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया। सनातन महासभा पंजाब की महिला विंग और सनातन महासभा पंजाब की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में किया गया।

महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज और परंपराओं के अनुसार तुलसी पूजन और आरती की। प्रतिभा सिंह ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला। सनातन धर्म महासभा पंजाब के संयुक्त कोषाध्यक्ष मदन गोपाल माथुर के घर हुए इस आयोजन में सम्मिलित लोगों को “माँ तुलसी जिन्हें वृंदा के नाम से भी जाना जाता है”इसके साथ जुड़ी धार्मिक आस्थाओं का भी जिक्र करते हुए बताया कि तुलसी न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छी है बल्कि इसको मां लक्ष्मी के समकक्ष माना गया है, इससे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक फायदा भी होता है. घर की सारी नकारात्मकता को दूर करके घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

बहुत लोग तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर पीते हैं और सर्दी में ताकत बढ़ाने वाले और बीमारियों से रक्षा करने वाले काढ़े में भी इसका सदुपयोग किया जाता है, पर्यावरण की स्वच्छता में तुलसी का योगदान किसी परिचय का मोहताज नहीं, कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए मदन गोपाल माथुर ने कहा कि वह भारतीय धर्म संस्कृति और इसके पारंपरिक मूल्यों का निर्वहन करते हैं व चाहते हैं कि हर एक सनातानी अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए अपना सामूहिक योगदान समाज को प्रदान करें जिससे हमारा धर्म और हमारे परंपराओं को जीवित रखने में मदद मिले। भजन कीर्तन और विश्व कल्याण की सामूहिक प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआ।