Saturday, 30 May 2026
Breaking News
कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान जेल में जन्मे भारतीय बालक का मनाया 58वां जन्म दिन जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान
खेल Trending

दो दिवसीय डीएवी 10 मीटर स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का समापनए अंडर-19 में मृदुल शर्मा पहले व सूर्यांश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / शिमला

इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में खेली गई 2 दिवसीय 10 मीटर डी.ए.वी. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के अंडर-19 एयर पिस्टल मुकाबले में मृदुल शर्मा पहले और सूर्यांश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में आयुष को तीसरा स्थान मिला।

लड़कियों के अंडर-19 एयर पिस्टल मुकाबले में अदिति पहले एवं आराधना शर्मा दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में पारस शर्मा पहले, छिरिंग पलजोर दूसरे व रुद्रांश लखनपाल तीसरे स्थान पर रहे। शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडर-17 में एयर पिस्टल वर्ग में सौरभ ठाकुर पहले, सोमिल दूसरे एवं दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में अलिशा गुप्ता पहले, लक्षिता दूसरे व अराध्या तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में अनिका पहले व अवंतिका दूसरे स्थान पर रही। लडक़ों के अंडर-14 एयर राइफल मुकाबले में अर्नव सिंह रावत पहले, अयान वर्मा दूसरे और आयुष लोटस तीसरे स्थान पर रहे। लडक़ों के अंडर-17 एयर राइफल वर्ग में ए. चौहान पहले और रिद्धम दूसरे स्थान पर रहे।

लडक़ों के अंडर-19 एयर राइफल में सूर्य प्रताप सिंह पहले, कृष दूसरे व आदर्श तीसरे, लड़कियों के अंडर-14 मुकाबले में सृष्टि पहले व सैजल ठाकुर दूसरे, अंडर-19 में अर्णिका सिंह पहले, एकता दूसरे पर अकशानी तीसरे, अंडर-19 में शुभनीत पहले व गौरिशा दूसरे, अंडर-14 में आर्यन पहले व वर्चस्व दूसरे, अंडर-19 में अंकिता शर्मा पहले, कृष दूसरे व रितेश तीसरे, अंडर-14 में स्वरांजल पहले व अंशिका दूसरे, अंडर-17 में पारुल पहले तथा अंडर-19 में कनिकक्षा पहले व अनामिका दूसरे स्थान पर रही।