Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
चंडीगढ़ Trending

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में परम पूज्य पद्मश्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज के पावन दर्शन किए और माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं के साथ भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने संत महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर देश, समाज और मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान नेताओं ने संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को समाज में समरसता और सेवा भाव बढ़ाने वाला बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय गुरु रविदास जय भीम, जय भारत के जयकारों के साथ संत महाराज का आशीर्वाद लिया।

0 Comments