Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

महिला दिवस पर सम्मानित होंगी यूटीसीए की खिलाड़ी अदिति श्योराण

Read in:Hindi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में देंगे स्टेट अवार्ड

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ की महिला खिलाड़ी अदिति श्योराण को सम्मानित करेंगे। 16 वर्षीय अदिति को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री आठ मार्च को सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल यूनविर्सिटी में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

अदिति क्रिकेट में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ स्तर की प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बेसबाल और साफ्टबाल में भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। खेल प्रतिभा के दम पर वह अब तक करीब 10 पदक जीत चुकी हैं।

हरियाणा के सोनीपत के गांव गांव दुभेटा में पली-बढ़ी अदिति इस समय चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि अदिति को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

(SUBHEAD)यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें यह सम्मान दिया। इसी साल 26 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से भी अदिति श्योराण को खेल प्रतिभा अवार्ड से कुलपति प्रो. रेणू विग की ओर से सम्मानित किया गया जा चुका है। मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर तरह की मदद करेगी।

कार्मल कान्वेंट स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में चंडीगढ़ की खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने भी अदिति को सम्मानित किया। जनवरी 2026 में पंचकूला में जाट सभा की ओर से भी अदिति श्योराण को ट्राफी और कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था।