Thursday, 12 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
हरियाणा Trending

हरियाणा फार्मेसी काउंसिल चेयरमैन अदलखा का दलाल सुभाष अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल में लाखों रुपए रिश्वत लेकर फार्मेसी लाइसेंस दिलवाने के मामले में हरियाणा विजिलेंस ने हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलखा, उप प्रधान सोहनलाल कंसल, रजिस्ट्रार राजकुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में चेयरमैन धनेश अदलखा के लिए रिश्वत लेने के आरोपी दलाल सुभाष अरोड़ा निवासी विद्या नगर महम रोड भिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुभाष अरोड़ा ने धनेश अदलक्खा और सोहनलाल कंसल के लिए ₹65000 रिश्वत ली ₹30000 गूगल पर से और ₹35000 नगद लिए। हरियाणा विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर सुभाष अरोड़ा को ₹35000 नगद लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा विजिलेंस ने फार्मेसी काउंसिल हरियाणा के उप प्रधान और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य सोहनलाल कंसल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब धनेश अदलखा और राजकुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा विजिलेंस ने छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के कुछ कर्मचारी भी रडार पर हैं। बताया जाता है कि ये कर्मचारी भी रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे ले रहे थे। फरीदाबाद, भिवानी, यमुनानगर और हिसार में इन तीनों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। किसी भी समय इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि धनेश अदलक्खा और राजकुमार वर्मा अंडर ग्राउंड हो गए हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए राजनैतिक शरण लेने की फिराक में है। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल में पिछले लंबे समय से फार्मेसी रजिस्ट्रेशन के लिए लाखों रुपए रिश्वत ली जा चुकी है। इस मामले में काउंसिल के सदस्यों ने मिलकर मुख्यमंत्री को धनेश अदलक्खा और सोहनलाल कंसल के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन उस समय ठोस सबूत ना होने के कारण इन पर कारवाई ना हो सकी। तब से ही मुख्यमंत्री के आदेश पर हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। विजिलेंस काफी समय से मौके की तलाश में थी। जैसे ही पुलिस को सत्यवान निवासी चरखी दादरी से शिकायत मिली, तो विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और सुभाष अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस के पास धनेश अदलक्खा, सोहनलाल कंसल और राजकुमार वर्मा की रिकॉर्डिंग भी हैं, जिसके आधार पर इन पर केस दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई फर्जी रजिस्ट्रेशनों का भी खुलासा होगा।

0 Comments