Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

कोर्ट केस में मदद के लिए 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते पुलिस इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक पुलिस इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीत सिंह को 7 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। विजीलैंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह (नंबर 111/बीआर तरनतारन) को एसएएस नगर जिले के मॉडल टाउन खरड़ निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त आरोपी को पहले पुलिस विभाग द्वारा एक एनडीपीएस मामले में निलंबित किया गया था।

(SUBHEAD)उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी उसके माता-पिता को अदालती मामले में पेशी से छूट पाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की यह रकम सात लाख रुपये और तीन लाख रुपये की दो किश्तों में देने को कहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी एसआई के खिलाफ एसएएस नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

0 Comments