Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
जीवन शैली Trending

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरिटरी 2022 डॉ सीरत सिद्धू ने आईएनआईएफडी चंडीगढ़ का दौरा किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)चंडीगढ़ (आर के शर्मा)

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया केंद्र शासित प्रदेश 2022 डॉ सीरत सिद्धू ने चंडीगढ़ में इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) का दौरा किया और उन्होंने आईएनआईएफडी सेंटर में फैशन और इंटीरियर डिजाइन के छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया।

आईएनआईएफडी डिजाइन के छात्रों को यूनियन टेरिटरी स्टेट विनर का अनुभव प्राप्त करने और फैशन और लाइफ स्टाइल पर सीरत सिद्धू के मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त करने का एक विशेष अवसर मिलने पर खुशी हुई।

गॉर्जियस, यंग और डायनामिक ब्यूटी की धनी डॉ सीरत सिद्धू ने आईएनआईएफडी चंडीगढ़ में पूरी टीम को बधाई दी और आईएनआईएफडी के छात्रों को उनके इन्नोवेटिव आइडियाज और क्रिएशन के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य में एस्टेब्लिश डिजाइनर बनने के लिए रेगुलर डिजाइन एजुकेशन की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने छात्रों और एस्पिरिंग यंगस्टरस को सबसे तेजी से बढ़ते डिजाइन इंडस्ट्री में शामिल होने के लिए मार्गदर्शन किया।

आईएनआईएफडी दो दशकों से अधिक समय से भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया से जुड़ा है। आईएनआईएफडी एजुकेशन पार्टनर है और आईएनआईएफडी एकेडमी ऑफ इंटीरियर्स ऑफिशियल नॉलेज पार्टनर है।

उन्होंने कहा, “आईएनआईएफडी दुनिया का पहला फैशन संस्थान है जिसने दुनिया की दो प्रमुख फैशन कैपिटल्स 'न्यूयॉर्क एट न्यू यॉर्क फैशन वीक' में 5 सीज़न और सीज़न 7 में 'लंदन एट लंदन फैशन वीक' में अपने छात्रों के संग्रह का प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही लैक्मे फैशन वीक इंडिया में लगातार 31 सीजन तक डिजाइन शोकेस किया गया।

आईएनआईएफडी भारत में सबसे ग्लैमरस नेशनल ब्यूटी पेजेंट वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2022 में सब-कांटेस्ट विनर 'आईएनआईएफडी मिस टैलेंटेड' को भी आगे बढ़ाएगा।

आईएनआईएफडी चंडीगढ़ में फैशन और इंटीरियर डिजाइन के छात्र ब्यूटीफुल वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया यूनियन टेरिटरी 2022 डॉ सीरत सिद्धू के साथ फोटो खिंचवाने का विशेष अवसर पाकर उत्साहित थे, जो जल्द ही नेशनल ब्यूटी पेजेंट ग्रैंड फिनाले में प्रतिनिधित्व करेंगी।

चंडीगढ़ में जन्मी डॉ. सीरत सिद्धू दिल से सच्ची पंजाबी हैं। उनके पिता एक पायलट हैं, और उन्हें यात्रा करना बहुत पसंद है। वह एक अच्छी गायिका और एक समर्पित चिकित्सक भी हैं। वह एक कार्डियोथोरेसिक सर्जन बनने और एक उद्देश्य के साथ सौंदर्य के वादे को पूरा करने के लिए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों को हल करने के लिए काम करने की इच्छा रखती हैं।