Friday, 02 October 2026
Breaking News
पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन
मनोरंजन Trending

राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये चर्चित दृश्यों को देखना नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है : मन्दाकिनी

Read in:Hindi

आजकल की अजेंडा मूवीज के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई  

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

राम तेरी गंगा मैली में एक प्रतीकात्मक ढंग से गंगा के दूषित होने को समाज में फैली कुरीतियों से बेहद सादगी, प्रबुद्ध, अनूठे एवं प्रभावी तरीके से जोड़ा गया था, जोकि राजकपूर जैसे महान शोमैन के ही बूते की ही बात थी। ये कहना था राम तेरी गंगा मैली की मुख्य अभिनेत्री मन्दाकिनी का, जो वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा टैगोर थिएटर में 14 दिसम्बर को राजकपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित होने जा रही संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” में सेलेब्रटी गेस्ट के तौर पर भाग लेने के लिए चण्डीगढ़ पधारी हैं।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)यहाँ आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हालांकि वे काफी अरसे से फिल्म जगत से दूर हैं , परन्तु आज भी कोई अच्छा अवसर मिले तो वे वापसी कर सकती हैं। राम तेरी गंगा मैली में दर्शाये गए चर्चित दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब नज़र और नज़रिये पर निर्भर करता है कि कोई इसे किस प्रकार से देखता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आजकल की अजेंडा मूवीज़ के बढ़ते चलन पर नाखुशी जताई।

इस अवसर पर वाइब्रेशंस ग्रुप के संचालक नरेश जैकब, संगीतकार पंडित वेवल शर्मा, सर्वप्रिय निर्मोही, हरिंदर सेठी व हिमेन्द्र कौशिक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वाइब्रेशंस ग्रुप द्वारा 15वीँ सालाना संगीतमय संध्या “द लीजेंड्स” के संदर्भ में आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग की झलक पेश करेगा और गायकी के महान कलाकारों — मुकेश, किशोर, रफ़ी, लता सहित कई अन्य दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

वायब्रेशन्स एक प्रसिद्ध संगीत समूह है, इस समूह ने अनेक प्रतिभाशाली गायक और संगीतकारों को उभरने का मंच प्रदान किया है, जिनमें शामिल हैं- कोमल चांद उर्फ मनत नूर (लौंग लच्छी फेम), जो बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं; दीपेश राही, पूर्वी कौटिश,, कोमल वशिष्ठ (अम्बाला)  कृष्णा सवारे (करनाल), शामिल हैं.