Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
चर्चा Trending

हमें खुल कर भगति और ज्ञान का दान करना चाहिए : इंद्रेश महाराज

Read in:Hindi

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव का चौथा दिन भी हरि के भजनों के साथ शुरु हुआ, चौथे दिन भी महाराज जी ने बाई सा (मीरा बाई) के गिरिधर के प्रति अटूट प्रेम का वर्णन किया, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे 

(MOREPIC1) चंडीगढ़ 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा।

कथा के चोथे दिन आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे I संजय टंडन भाजपा नेता चंडीगढ़ भी अपनी पत्नी के साथ कथा सुनने पहुंचे I

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक बी प्राक और मुनीश बजाज ने राज्यपाल का स्वागत किया। उसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ राधा रमन हरि बोल से कथा की शुरुआत हुई। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कहा कि गायक बी प्राक के प्रयत्नों से चंडीगढ़ अब वृंदावन बन गया है।

(SUBHEAD)चंडीगढ़ में वृंदावन प्रकाश उत्सव के चौथे दिन भक्तों के चरित्र की महिमा का गुणगान किया, महाराज जी ने बताया कि अगर घर में ठाकुर जी विराजमान है और तीनों पहर में कोई सेवा नहीं की जा रही तो रात्रि में शयन के समय ठाकुर जी को भक्तों के चरित्र रूप की कहानियां सुनिए, ठाकुर जी इस में ही राजी हो जाते है, उत्सव के चौथे दिन भी महाराज जी ने बाई सा (मीरा बाई) के गिरिधर के प्रति अटूट प्रेम का वर्णन किया, बाई सा के पति का जब अंतिम समय था तब उनका सिर बाई सा की गोद में था और गोदी में लेट लेट जब वो मीरा बाई का मुख देख रहे थे ओर जैसे ही पलक झपकाने के लिए उन्हें के अपनी आंखें बंद करके खोली तो बाई सा के चेहरे उन्हें साक्षात् गिरिधर जी के दर्शन हुए और अंतिम सांस को पूरा किया, ऐसे भक्तों का चरित्र प्रेम सुन कर ठाकुर जी प्रसन्न हो कर तृप्त होते है इस मौके पर मंगल कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया गया, ओर दधी लीला मटकी फोड़ उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया I

कथा के चौथे दिन श्री इंद्रेश महाराज जी के गुरु पिता श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री भी कथा श्रवण करने पहुंचे, महाराज जी ने कहा कि भाग्यशाली है वो लोग जिनके भजन में घर परिवार व बंधुजन रोक नहीं लगाते, ओर वो इंसान भी ठाकुर जी से कम नही है जो आपको ठाकुर जिनके करीब लाए.

उसके बाद विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने बताया कि वृंदावन में किसी भी व्यक्ति को मुक्ति नहीं मिलती, बाकी सब जगह मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जन्म लेने वाला सदा वृंदावन में ही जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जब भी किसी व्यक्ति के प्राण निकलते है, उसका कोई शोक व्यक्त नहीं करता, क्योंकि उसका जन्म दुबारा यहीं होना है।

उन्होंने कहा कि हमे आन और पैसों की ओर ध्यान कम करना चाहिए। आज की दुनिया छल कपट और धोखेबाजी वाली है। इस कलयुग के समय में राजनीतिक लोगों और राजाओं को झूठ बोलने पर कोई पाप नहीं लगता, इन्हे सब कुछ मुआफ होता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंच रहे है, उनमें भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग भारी संख्या में आए और राधा कृष्ण के भजनों पर थिरके।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा को सुनने चंडीगढ़ के हजारों लोग आ रहे है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे इस कार्यक्रम का आयोजन करने और महान संत महात्माओ की सेवा करने का मौका मिला है। मंच का संचालन संदीप चुग द्वारा किया गया I