Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

तीज के रंग में रंगी नारी शक्ति

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / चण्डीगढ़ :

तीज के पावन अवसर पर नारी शक्ति, बलटाना द्वारा सॉलिटेयर होटल, चंडीगढ़ में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारंपरिक उल्लास और महिला सशक्तिकरण की भावना से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम की मेज़बानी मैत्री बलोनी, आविशी वशिष्ठ और नीलशा वशिष्ठ ने अत्यंत उत्साहपूर्वक की। इस अवसर पर निधि बलोनी ने उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज न केवल शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है, बल्कि स्त्रियों के सौभाग्य, प्रेम, और आराधना की भावना का भी पर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

(SUBHEAD)महिलाएं पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सज-धज कर इस उत्सव में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, तीज से जुड़े रोचक प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढेरों पुरस्कार भी जीते।

कार्यक्रम में तीज से जुड़े गीतों ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। सभी महिलाओं ने संगीत व नृत्य के साथ भरपूर आनंद लिया और अंत में रिटर्न गिफ्ट के साथ कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। यह आयोजन महिलाओं के आत्मबल, एकता और भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने का सुंदर उदाहरण बना।