Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
खेल Trending

महिला क्रिकेट विश्वकप: भारत अंतिम चार में, पर अपनी खामियों पर ध्यान देना होगा

Read in:Hindi

मनमोहन सिंह

आखिर भारत की लड़कियों ने अपनी लय पकड़ी और 'करो या मरो' वाले मैच में न्यूजीलैंड को 53 रन (DLS) से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैने पहले भी लिखा था कि अगर हमारी टीम अपनी क्षमता के अनुरूप खेलेगी तो न्यूजीलैंड को हराना अधिक कठिन नहीं होगा।

(MOREPIC1)(MOREPIC2) असल में तो भारत की जीत उस समय ही तय हो गई थी जब स्मृति मंधाना और प्रीतिका रावल ने बहुत ही संयम से खेलते हुए पहली विकेट के लिए 212 जोड़ दिए। यह साझेदारी 34 वें ओवर तक चली। बारिश के कारण बाधित इस मैच को 50 की जगह 49 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय बल्लेबाजी की खासियत यह रही कि उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जमाए। स्मृति 109 रावल ने 122 रनों का शानदार योगदान किया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने पूरी पारी में एक आध शॉट को छोड़ कर कोई ग़लत शॉट नहीं लगाया। ऐसे ही मिडिल स्टंप की गेंद के लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में स्मृति ने अपना विकेट गंवा ही दिया था। अंपायर ने उसे आउट भी करार दे दिया था पर पवेलियन लौट रही भारतीय उपकप्तान स्मृति को दूसरे छोर पर खड़ी रावल ने रिव्यू लेने को कहा तो पता चला कि गेंद बल्ले का हल्का सा कोना ले कर गई थी। इस तरह स्मृति बच गई।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर भेजी गई जमीमा रॉड्रिक्स आज अलग अंदाज़ में दिखीं। पिछले मैच में उन्हें टीम से बाहर रखा गया था, पर इस मैच में उसने आते ही आक्रामक रुख अपना लिया। जमीमा ने 55 गेंदों पर नाबाद 76 रन बना कर न केवल रनों की गति को बढ़ाया बल्कि टीम का स्कोर 340 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की।

भारतीय पारी के खत्म होते ही फिर बारिश आ गई और बाद में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 44 ओवर में 325 रनों का लक्ष्य दिया गया। न्यूजीलैंड के लिए शुरुआत खराब रही। क्रांति गौड़ ने अपने पहले ही ओवर में उनकी ओपनर बेट्स को एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। उस समय उनकी टीम का स्कोर भी एक ही था। उसके बाद पॉलिमर और ऐ कार स्कोर को 51 तक ले गईं पर वहां अपने दूसरे स्पेल में लौटी रेणूका सिंह में ने बोल्ड करके पवेलियन वापिस भेज दिया।

अपने पहले स्पेल के एक ओवर में बहुत ही खराब गेंदबाजी करने वाली रेणूका ने अपनी शानदार इनस्विंगर पर न्यूजीलैंड की कप्तान सोफिया डिवाइन के स्टंप उखाड़ कर न्यूजीलैंड की आशाओं पर पानी फेर दिया। वह केवल छह रन ही बना पाई। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी सम्भल ही नहीं पाई और निर्धारित 44 ओवर में 271 रन ही बना पाई।

अब भारत सेमीफाइनल में है पर अभी भी हमें टीम में जो कमियां दिख रही हैं उन्हें देखना होगा। हालांकि टीम अब संतुलित लगती है पर क्या पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाना सही रहेगा। जिस तरह स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा ने सात की औसत से अधिक रन दिए उस पर सोचना होगा। इस मैच में तो बोर्ड पर रन बहुत थे पर अगर अपना स्कोर कम हुआ तो क्या करेंगे। यहां भी तो न्यूजीलैंड 44 ओवर में 271 रन बनाने में सफल हो गया। अब भारत का सेमीफाइन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने की संभावना लग रही है। टीम के प्रबंधन ने उस मैच के बारे में भी अपनी कोई रणनीति बनाई होगी। देखते हैं क्या नतीजा आता है। पर उम्मीद बरकरार रखनी चाहिए।