Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल Trending

योनेक्स सनराइज सब जूनियरऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट 28 जून से

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ (आर के शर्मा)

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन (पीबीए) को योनेक्स सनराइज सब जूनियर ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट (13 वर्ष से कम उम्र के लड़के और लड़कियां) अलॉट किया है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 28 जून से 4 जुलाई 2022 तक शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज 6 मोहाली में किया जाएगा, जिसमें 6 सिंथेटिक कोर्ट हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन 28 जून को सुबह 11 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव जेरी चोपड़ा शामिल होंगे।

इस टूर्नामेंट के विभिन्न विजेताओं, उपविजेता, सेमीफाइनल (सिंगल और डबल्स) और क्वार्टर फाइनलिस्ट (सिर्फ सिंगल) को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

पूरे भारत से कुल 750 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। 13 वर्ष से कम आयु के बॉयज सिंगल में टॉप सीड – विराज शर्मा, 13 वर्ष से कम आयु के गर्ल्स सिंगल्स-दिशिका, 13 वर्ष से कम आयु के बॉयज डबल्स-आशादुहल्ला मोहम्मद और ईशांत राज, 13 वर्ष से कम आयु के गर्ल्स डबल्स – सौम्या भटनागर और अदिति शर्मा हैं।

प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक योनेक्स-सनराइज, एएनईटी कॉर्प, आईओसीएल, आईडीएफसी फर्स्ट हैं। टूर्नामेंट की चीफ रेफरी सुश्री मंजूषा हैं और ऑर्गनाइज सेक्रेटरी चितरंजन बंसल हैं।