Saturday, 12 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
चंडीगढ़ Trending

यूथ कांग्रेस चुनावों के नतीजे घोषित: प्रदेश महासचिव बने सुनील यादव, लंबे समय से संगठन में निभा रहे हैं अहम भूमिका

Read in:Hindi

शहर की 'मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स' में युवाओं को मिलेगा अहम स्थान : सुनील यादव  

(MOREPIC1)फेस2न्यूज ब्यूरो /चंडीगढ़

शनिवार को प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों के नतीजे घोषित हुए युवा कांग्रेस के आधिकारिक आकड़ो के अनुसार  
प्रदेश महासचिव पद के लिए युवा नेता सुनील यादव सहित 16 उम्मीदवारों ने प्रदेश महासचिव पद पर जीत प्राप्त करी है पत्रकारिता व राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर यादव ने अपनी राजनीतिक पारी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से वर्ष 2014 में पंजाब विश्वविद्यालय से की थी यूनिवर्सिटी में रहकर ही उन्होंने सियासत का ककहरा सीखा है ।

इसके बाद वे चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया संयोजक भी रहे कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए युथ कांग्रेस मोहाली का प्रवक्ता भी बनाया गया जमीनी पकड़ और धारदार बयानों से पहचान बनाने वाले 33 वर्षीय यादव पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं व समय समय पर चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के आऊटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों की नियमित भर्ती, छंटनी, समय पर वेतन ना मिलने जैसी समस्याओं पर आवाज बुलंद करते रहते है उनकी इस उपलब्धि पर युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभेच्छु जनों ने बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।