Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

अंडरपास की हालत खस्ता, हो रही है परेशानी, सड़क पर बने गड्डों में भरा पानी, हादसों का खतरा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
लोगों को रेलवे फाटक से निजात दिलवाने के लिए अंबाला- कालका रेलवे लाइन पर मुबारकपुर में बनाए गए रेलवे अंडरपास की हालत खस्ता होती जा रही है। इस ओर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अंडरपास में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण बारिश के कई दिन बाद तक इसमें पानी भरा रहता है। इस कारण सड़क टूटने लग गई है। बारिश के दिनों में तो यह छप्पड़ का रूप धारण कर लेती है। अंडरपास में बनी सड़क में काफी बड़े बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं यहां पर हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने रोष प्रगट करते हुए कहा कि लंबी मांग के बाद यह अंडरपास बना था। इस कारण लोगों को फाटक पर रोज लगने वाले घंटों जाम से निजात मिली थी लेकिन इसकी हालत बिगड़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी और अंडरपास सड़क पर बने गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
मुबारकपुर अंडरपास में भरा पानी मोटर से बाहर निकाल दिया था। बारिश के दिनों में पानी मोटर से लगातार बाहर निकाला जाता है। सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द भरा जाएगा ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
-अशोक पथरिया, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल डेराबस्सी