Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हरियाणा Trending

अग्रोहा धाम में 29 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला

Read in:Hindi

चंड़ीगढ़, फेस2न्यूज:
आगामी 29 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में एक ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हरियाणा से ही नहीं अपितु पूरे देश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेगे। यह वक्तव्य अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता व अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता डा. राजकुमार गोयल ने दिया।
गोयल ने बताया कि इस राष्ट्रीय मेले में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल व एस्सल ग्रुप के चैयरमेन व पूर्व राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा, उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इत्यादि मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग करेंगे। मेले में महामंडलेश्वर ब्रहार्षि श्री कुमार स्वामी जी का विशेष सान्निध्य रहेगा। इस मेले में महाभारत टीवी सीरियल में युधिष्ठिर व अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, टीवी कलाकार सूरज थापर, भजन गायिका अंजलि त्रिवेदी इत्यादि देश के जाने माने भजन सम्राट व टीवी कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जन का मन मोह लेंगे। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जो करोड़ो देश वासियों की आस्था का केन्द्र है। जाति पाती और धर्म से उपर उठकर हजारों श्रद्धालु हर रोज यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।
गोयल ने कहा कि इसी धाम में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर साल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे देश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इस बार यह मेला 29 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ रूपी मेले में सुबह से शाम तक कार्यक्रमों का दौर रहेगा। सुबह शक्ति सरोवर स्नान होगा फिर धाम के मंदिरों में आरती और पूजा अर्चना होगी। उसके बाद सैकडों महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद छप्पन भोग होगा और फिर सवामणी का भोग लगेगा और इसी के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हो जाएगा जो पूरा दिन चलेगा। सवामणी के भोग के बाद ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। दोपहर को मेले में खुले अधिवेशन का आयोजन होगा। गोयल ने कहा कि हमें इस तरह के मेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के मेलों में भाग लेकर आपसी भाईचारा और समरसता बढ़ती है।

0 Comments